देश की खबरें | नीतीश ने अमेरिका में रह रहे बिहार मूल के लोगों को प्रदेश में हुए चौमुखी विकास से अवगत कराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अमेरिका में रह रहे बिहार मूल के लोगों को प्रदेश में हुए चौमुखी विकास के बारे में बताते हुए उद्यमियों से उद्योग के क्षेत्र में निवेश कर राज्य के विकास में भागीदार बनने की अपील की है।
पटना, 17 जनवरी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अमेरिका में रह रहे बिहार मूल के लोगों को प्रदेश में हुए चौमुखी विकास के बारे में बताते हुए उद्यमियों से उद्योग के क्षेत्र में निवेश कर राज्य के विकास में भागीदार बनने की अपील की है।
बिहार-झारखंड एसोसिएशन आॉफ नॉर्थ अमेरिका, भारत के महावाणिज्य दूत, न्यूयॉर्क एवं बिहार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बिहार के अतीत, वर्तमान एवं भविष्य की संभावनाओं पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमेरिका में रह रहे बिहार मूल के लोगों से शनिवार को व्यापक चर्चा करते हुए नीतीश ने कहा कि बिहार में पिछले 15 वर्षों के शासनकाल में हर क्षेत्र में विकास के काम किये गये हैं।
उन्होंने कहा कि हमलोग किसी भी काम में पीछे नहीं हैं; बिहार का लगातार विकास हो रहा है; बिहार के सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि हुयी है और राज्य की प्रति व्यक्ति आमदनी भी बढ़ी है।
मुख्यमंत्री ने वक्ताओं से बिहार में उद्योग लगाने की अपील करते हुये कहा कि बिहार में उद्योग की कमी है और हम चाहते हैं कि आपके समुदाय से इस संबंध में मदद मिले।
उन्होंने बिहार में उद्योग लगाने वालों को हरसंभव मदद की बात करते हुए कहा कि अगर आप उद्योग लगायेंगे तो हम आपको जमीन उपलब्ध कराने के साथ ही हर तरह की सुविधा देंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब एक परिवार के सदस्य हैं; आपकी किसी भी समस्या का समाधान करेंगे; आपके सुझावों पर हम अमल करेंगे।
मुख्यमंत्री ने उद्यमियों से अपील करते हुये कहा कि वे बिहार आयें। सरकार उन्हें अपने स्तर से राज्य का भ्रमण करायेगी।
उन्होंने संवाद कार्यक्रम में शामिल वक्ताओं से कहा कि अगली बैठक में आप के समक्ष बिहार से संबंधित एक प्रस्तुती दी जाएगी; आपसे सुझाव लेकर आगे काम किया जायेगा।
नीतीश कुमार ने कहा कि आप पूरे क्षेत्र का अध्ययन कर लीजिये और मुझे बताइये कि क्या करना चाहिये; मुझे भरोसा है कि अगर आप दिलचस्पी लेंगे तो बिहार बहुत आगे जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को पुनः नई बुलंदियों पर फिर से ले जाना है और इसमें आप सबका सहयोग बहुत जरूरी होगा।
संवाद कार्यक्रम में बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ नार्थ अमेरिका के वक्ताओं अजय झा, संजय राय, नीतीश कुमार, अशोक रामशरण, अजय सिंह, आलोक कुमार एवं न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल ने भी अपनी बातें रखी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2021 02:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

