जरुरी जानकारी | नीति आयोग ने फैन्टसी खेल उद्योग के लिये स्व-नियमन निकाय के गठन का सुझाव दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नीति आयोग ने ‘ऑनलाइन फैंन्टसी’ खेल उद्योग के नियमन के लिये स्व-नियामकीय संगठन गठित करने की वकालत की है। इस संगठन का संचालन स्वतंत्र निगरानी बोर्ड करेगा।

नयी दिल्ली, छह दिसंबर नीति आयोग ने ‘ऑनलाइन फैंन्टसी’ खेल उद्योग के नियमन के लिये स्व-नियामकीय संगठन गठित करने की वकालत की है। इस संगठन का संचालन स्वतंत्र निगरानी बोर्ड करेगा।

साथ ही ‘ऑनलाइल फैन्टसी’ खेल 18 साल और उससे ऊपर के उपयोगकर्ताओं के लिये सीमित करने का सुझाव दिया है।

यह भी पढ़े | UMANG App: उमंग ऐप के जरिए EPF पेंशनधारी चेक कर सकते हैं अपना पासबुक, जीवन प्रमाण पत्र को अपडेट करने की भी सुविधा.

आयोग ने भारत में ‘ऑनलाइल फैन्टसी’ खेल मंच को लेकर एक समान राष्ट्र स्तरीय नियमन के लिये निर्देशित सिद्धांत- शीर्षक से मसौदा रिपोर्ट में कहा कि ‘फैन्टसी’ खेल उद्योग में लोगों की रूचि है। सरकार इसे मान्यता दे रही है और इसकी अपनी एक पहचान है।

इसमें कहा गया है कि ‘ऑनलाइल फैन्टसी’ खेल उद्योग के लिये एकल स्व-नियामकीय संगठन को मान्यता सरकर से मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़े | Mika Singh ने कंगना रनौत की देश भक्ति पर उठाया सवाल, कहा-आप एक्टिंग करो ना यार.

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘इस प्रकार के स्व-नियमन निकाय का एकमात्र उद्देश्य फैन्टसी खेल उद्योग निकाय होना चाहिए और इसके सदस्य ‘ऑनलाइल फैन्टसी खेल मंच (ओएफएसपी) परिचालक होने चाहिए।

आयोग ने इस बात पर गौर किया कि ओएफएसपी

ऑनलाइन मीडिया के जरिये देश भर में परिचालन करता है। लेकिन उनका नियमन राज्यों की नियामकीय व्यवस्था के तहत अलग-अलग हैं।

इसका मतलब है कि फैन्टसी खेल से जुड़े उपयोगकर्ताओं के लिये पारदर्शिता से जुड़े हित तथा निष्पक्षता राज्य-दर-राज्य अलग-अलग हो सकते है। इससे जोखिम है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘इससे कुछ राज्यों में इसके शौकीन लोगों को ओएफएसपी पर सक्रियता से जुड़ने के अधिकार पर असर पड़ सकता है।’’

ऑनलाइन फैन्टसी खेल फैन्टसी स्पोर्ट्स कॉन्टेस्ट की पेशकश करते हैं।

यह खेल ‘ऑनलाइन गेम’ के किसी अन्य रूप की तरह नहीं है। यह वास्तविकताओं, मौसम और वास्तविक समय के खेल मैचों की उपलब्धता पर निर्भर है। यह इसे अन्य रूपों से अलग करता है जो कि जुआ या सट्टेबाजी की प्रकृति के होते हैं।

आयोग ने कहा, ‘‘फैन्टसी खेल के भुगतान कर खेलने के प्रारूप की पेशकश ओएफएसपी द्वारा 18 साल से कम के लोगों को नहीं की जानी चाहिए।’’

मसौदा रिपोर्ट में कहा गया है कि स्व नियामकीय संगठन के संचालन का काम स्वतंत्र निगरानी बोर्ड द्वारा होना चाहिए। इसमें संचालन, विधि और प्रशासन के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले प्रतिष्ठित लोगों को जगह मिलनी चाहिए। ऐसे लोगों का चयन स्व-नियमन संगठन नियत अवधि के लिये कर सकते हैं।’’

स्व-नियमन संगठन को शिकायतों के समाधान के लिये स्वतंत्र निपटान प्रणाली गठित करनी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ