एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | निशांत देव विश्व ओलंपिक मुक्केबाजी क्वालीफायर्स के प्री क्वार्टर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता निशांत देव जॉर्जिया के मेदीयेव एस्केरखान को हराकर पहले विश्व ओलंपिक मुक्केबाजी क्वालीफायर में पुरूषों के 71 किलोवर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए ।

खेल की खबरें | निशांत देव विश्व ओलंपिक मुक्केबाजी क्वालीफायर्स के प्री क्वार्टर फाइनल में

बुस्तो अर्सिजियो (इटली), आठ मार्च विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता निशांत देव जॉर्जिया के मेदीयेव एस्केरखान को हराकर पहले विश्व ओलंपिक मुक्केबाजी क्वालीफायर में पुरूषों के 71 किलोवर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए ।

निशांत ने 5 . 0 से जीत दर्ज की ।

तोक्यो ओलंपिक क्वार्टर फाइनल खेलने वाले मेदीयेव के पास निशांत के मुक्कों का कोई जवाब नहीं था ।

इस बीच युवा विश्व चैम्पियन अंकुशिता बोरो (66 किलो) और राष्ट्रीय चैम्पियन संजीत (92 किलो) को पहले दौर में पराजय झेलनी पड़ी ।

अंकुशिता को फ्रांस के सोंविको एमिली ने 3 . 2 से हराया । वहीं संजीत को कजाखस्तान के एबेक ओरलबे ने 5 . 0 से मात दी ।

टूर्नामेंट में 590 से अधिक मुक्केबाज भाग ले रहे हैं जिनसे पेरिस ओलंपिक के लिये 49 कोटा (28 पुरूष और 21 महिला) हासिल होने हैं ।

भारत ने अब तक पेरिस ओलंपिक के लिये चार कोटे हासिल किये हैं जो निकहत जरीन (50 किलो), प्रीति (54 किलो), परवीन हुडा (57 किलो) , लवलीना बोरगोहेन (75 किलो) को मिले हैं ।

दूसरा विश्व क्वालीफाइंग टूर्नामेंट 23 मई से तीन जून तक बैंकाक में खेला जायेगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2024 01:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).