देश की खबरें | नीरव मोदी की 329.66 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त, एफईओ कानून के तहत देश का पहला मामला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि उसने हीरा कारोबारी नीरव मोदी की 329.66 करोड़ रुपये की संपत्ति भगोड़ा आर्थिक अपराधी (एफईओ) कानून के तहत जब्त की है।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि उसने हीरा कारोबारी नीरव मोदी की 329.66 करोड़ रुपये की संपत्ति भगोड़ा आर्थिक अपराधी (एफईओ) कानून के तहत जब्त की है।

यह इस कानून के तहत संपत्तियों को जब्त करने का देश में पहला मामला है। नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार भारतीय अदालतों के न्याय क्षेत्र से बाहर रहकर कानून की प्रक्रिया से बचने वाले आर्थिक अपराधियों पर लगाम कसने के मकसद से 2018 में यह कानून लाई थी।

यह भी पढ़े | विदेश मंत्रालय का दावा, कुलभूषण जाधव को पुनर्विचार याचिका नहीं दायर करने के लिए पाकिस्तान ने किया मजबूर.

नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुंबई में पीएनबी की एक शाखा में कथित रूप से दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी के सिलसिले में धन शोधन के आरोपों पर ईडी की जांच चल रही है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा, ‘‘जब्त संपत्तियों में मुंबई के वर्ली में समुद्र महल नामक भव्य इमारत में चार फ्लैट, समुद्र के किनारे एक फार्म हाउस और अलीबाग में जमीन, जैसलमेर में एक पवन चक्की, लंदन में एक फ्लैट, संयुक्त अरब अमीरात में आवासीय फ्लैट तथा शेयर और बैंक में जमा राशि है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के बिहार में 749 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 13,274 हुई: 8 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुंबई की एक विशेष अदालत ने आठ जून को ईडी को संपत्तियों को जब्त करने के लिए अधिकृत किया था।

नीरव मोदी को इसी अदालत ने पिछले साल पांच दिसंबर को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया था।

ईडी ने कहा कि उसने भगोड़ा आर्थिक अपराधी कानून, 2018 के तहत 329.66 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है जो अब केंद्र सरकार के पास जब्त है।

भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम के तहत जब्त की गयी संपत्ति को आदेश जारी होने के 90 दिन बाद नीलामी के लिए रखा जा सकता है और इससे प्राप्त होने वाली राशि को सरकारी खजाने में जमा किया जाता है।

प्रवर्तन निदेशालय ऐसी संपत्तियों पर कुर्की का नोटिस भी चस्पां करता है।

एजेंसी अब तक धनशोधन रोकथाम कानून के तहत नीरव मोदी की 2,348 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है।

नीरव मोदी (49) ब्रिटेन की एक जेल में बंद है। उसे मार्च, 2019 में लंदन में गिरफ्तार किया गया था और वह इस समय भारत प्रत्यर्पित किये जाने के खिलाफ मुकदमा लड़ रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\