देश की खबरें | करोड़ों रुपये के ऋण गबन के मामले में नीरा राडिया से चार घंटे पूछताछ की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने नयति हेल्थकेयर की अध्यक्ष नीरा राडिया से 300 करोड़ रुपये के कथित गबन मामले के सिलसिले में करीब चार घंटे तक पूछताछ की। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली,31 अक्टूबर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने नयति हेल्थकेयर की अध्यक्ष नीरा राडिया से 300 करोड़ रुपये के कथित गबन मामले के सिलसिले में करीब चार घंटे तक पूछताछ की। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राडिया आर्थिक अपराध शाखा के कार्यालय में 27 अक्टूबर को जांच में शामिल हुई।

उन्होंने बताया, ‘‘उनसे कथित बैंक ऋण के बारे में करीब 50 सवाल पूछे गये। हालांकि, उन्होंने सभी सवालों का जवाब दिया, पर उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसलिए, छानबीन आगे बढ़ने पर निकट भविष्य में उनसे जांच में शामिल होने को कहा जाएगा।’’

अधिकारी ने बताया कि कथित बैंक ऋण के सिलसिले में पिछले साल मामला दर्ज होने के बाद दोनों पक्षों ने मामले को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने का फैसला किया था, ‘‘लेकिन बाद जब यह नहीं हुआ तब हमें सभी पहलुओं से विषय की गहराई से जांच करनी पड़ी। पक्षों को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भी जारी किये गये। ’’

पुलिस ने बताया कि विषय में शामिल सभी पक्षों द्वारा किये गये लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों और बैंक खातों की छानबीन की जाएगी।

आर्थिक अपराध शाखा ने इस महीने की शुरुआत में राडिया और नयति हेल्थकेयर एंड रिसर्च एनसीआर प्राइवेट लिमिटेड के अन्य प्रवर्तकों व निदेशकों को नोटिस जारी कर मामले के सिलिसले में जांच में शामिल होने कहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\