देश की खबरें | अपहरण के नौ साल बाद किशोरी अपने परिवार से मिली, घरेलू सहायिका ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में रह रहे दंपति द्वारा अपहरण किये जाने के नौ साल बाद एक किशोरी यहां अपने परिवार से मिल सकी। किशोरी की वर्तमान वय 16 वर्ष है। पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि किशोरी को उसके परिवार से मिलाने में एक घरेलू सहायिका की महत्वपूर्ण भूमिका है।

मुंबई, छह अगस्त मुंबई में रह रहे दंपति द्वारा अपहरण किये जाने के नौ साल बाद एक किशोरी यहां अपने परिवार से मिल सकी। किशोरी की वर्तमान वय 16 वर्ष है। पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि किशोरी को उसके परिवार से मिलाने में एक घरेलू सहायिका की महत्वपूर्ण भूमिका है।

पूजा गौड़ नामक किशोरी 22 जनवरी, 2013 को लापता हो गई थी, जिसके बाद उसके परिवार और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी।

आखिरकार शुक्रवार को वह अपने परिवार से मिल गई और उसका अपहरण करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को कहा कि हैरानी की बात यह है कि किशोरी के अपहरणकर्ता, जिनके साथ वह हर समय रही, और उसका मूल परिवार, आसपास ही रहता था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘अपहरण की यह घटना वर्ष 2013 की है, जब वह अपने बड़े भाई के साथ स्कूल जा रही थी, जो उस समय कक्षा चार में पढ़ रहा था। भाई आगे-आगे चल रहा था। कुछ समय बाद भाई ने जब पीछे मुड़कर देखा, तो पाया कि पूजा नहीं थी।’’

अपनी कक्षाओं में उपस्थित रहने के बाद भाई जब पूजा की कक्षा में गया, तो वहां उसके शिक्षक ने बताया कि वह अनुपस्थित थी। इसके बाद भाई घर गया और माता-पिता को इसके बारे में बताया। माता-पिता ने डीएन नगर पुलिस थाने से संपर्क किया, जिसके बाद शुरू में एक व्यक्ति के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई।

शहर की पुलिस ने पूजा की तलाश के लिए स्कूल ड्रेस वाली उसकी तस्वीर के इस्तेमाल से बने पोस्टर भी इलाके में बांटवाए।

इस बीच, उपनगर जुहू में काम करने वाली 35 वर्षीय घरेलू सहायिका प्रमिला देवेंद्र की मुलाकात पूजा से हुई, जो पिछले कुछ महीनों से उन्हीं की तरह उसी इलाके में काम करने लगी थी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि बातचीत के दौरान पूजा ने एक बार प्रमिला को बताया कि उसे उसके परिवार के सदस्यों द्वारा परेशान किया जा रहा था, क्योंकि वे उसके असली माता-पिता नहीं हैं। उसने उसे यह भी बताया कि उसका अपहरण कर लिया गया है।

इसके बाद प्रमिला ने इंटरनेट पर यह खोजने की कोशिश की कि क्या उसके लापता होने को लेकर कोई समाचार रिपोर्ट है। इस खोज के दौरान उसे पूजा के बारे में कहानियां और लेख मिले, जिसके बाद उसने डी एन नगर पुलिस थाने में मामले की जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस ने हैरी डिसूजा और उनकी पत्नी से पूछताछ की, जिनके साथ पूजा पिछले नौ साल से रह रही थी। पुलिस ने कहा, ‘‘पूछताछ से पता चला कि डिसूजा ने पूजा का अपहरण कर लिया था, क्योंकि दंपति के कोई बच्चा नहीं था। अपहरण के बाद उसने उसे मुंबई वापस लाने से पहले कुछ समय के लिए कर्नाटक भेज दिया था।’’

डीएन नगर पुलिस ने जुहू गली निवासी डिसूजा और उनकी पत्नी सोनी के खिलाफ धारा 363 (अपहरण), 365 (अपहरण का इरादा), 368 (गलत तरीके से बंधक बनाना), 370 (तस्करी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने बताया कि डिसूजा को बृहस्पतिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया और 10 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी