देश की खबरें | हिमाचल में भूस्खलन में नौ पर्यटकों की मौत, प्रधानमंत्री ने परिजनों के लिये मुआवजे की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बस्तेरी के निकट रविवार को पर्यटकों को लेकर जा रहे एक वाहन पर भूस्खलन के बाद भारी चट्टान गिरने से उसमें सवार नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

शिमला, 25 जुलाई हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बस्तेरी के निकट रविवार को पर्यटकों को लेकर जा रहे एक वाहन पर भूस्खलन के बाद भारी चट्टान गिरने से उसमें सवार नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सांगला-छितकुल मार्ग पर बस्तेरी के निकट हाल में हुई भारी बारिश की वजह से अपराह्न एक बजकर 25 मिनट पर भूस्खलन की कई घटनाएं हुईं और इसकी वजह से एक पुल ढह गया और कुछ गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है।

बस्तेरी में पुल ढहने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हो रहा है। वीडियो में चट्टानों को नीचे की तरफ गिरते देखा जा सकता है, जिससे पुल ढह गया।

पुलिस ने बताया कि वाहन पर भारी चट्टानों के गिरने की वजह से उसमें सवार 11 लोगों में से नौ की मौत हो गई और दो घायल हो गए। यात्री छितकुल से सांगला जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि किन्नौर जिले में भूस्खलन की एक अन्य घटना में एक पैदल यात्री घायल हो गया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किन्नौर में भूस्खलन के कारण लोगों की जान जाने पर दुख जताया है।

कोविंद ने हिंदी में ट्वीट किया, “किन्नौर, हिमाचल प्रदेश में हुए भूस्खलन हादसे में कई लोगों की मृत्यु के समाचार से बहुत दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

मोदी ने कहा कि घायलों के इलाज के लिये सभी इंतजाम किए जा रहे हैं और प्रत्येक मृतक के परिजन के लिये 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि तथा घायलों के लिये 50 हजार रुपये प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी हादसे में लोगों की जान जाने पर दुख व्यक्त किया और जिला प्रशासन से तत्काल राहत व बचाव अभियान शुरू करने को कहा।

पुलिस ने कहा कि हादसे में मरने वाले सभी लोग देश के विभिन्न हिस्सों से आए पर्यटक थे।

मृतकों की पहचान राजस्थान के माया देवी बियानी (55) उनके बेटे अनुराग बियानी (31) और बेटी रिचा बियानी (25), महाराष्ट्र की प्रतीक्षा सुनील पाटिल (27), जयपुर की दीपा शर्मा (34), छत्तीसगढ़ के अमोघ बापट (27), सतीश कटाकबर (34), पश्चिम बंगाल के चालक उमराब सिंह (42) और कुमार उल्हास वेदपाठक के तौर पर हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी