एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सीआईएसएफ के नौ हजार कर्मियों को कोविड-19 की एहतियाती खुराक लगाई गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के बड़े नागरिक हवाई अड्डों एवं अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने दस जनवरी को देशव्यापी बूस्टर खुराक की शुरुआत होने के बाद से अपने नौ हजार से अधिक कर्मियों को कोविड-19 के एहतियाती खुराक लगवाए हैं। यह जानकारी बुधवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

देश की खबरें | सीआईएसएफ के नौ हजार कर्मियों को कोविड-19 की एहतियाती खुराक लगाई गई

नयी दिल्ली, 12 जनवरी देश के बड़े नागरिक हवाई अड्डों एवं अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने दस जनवरी को देशव्यापी बूस्टर खुराक की शुरुआत होने के बाद से अपने नौ हजार से अधिक कर्मियों को कोविड-19 के एहतियाती खुराक लगवाए हैं। यह जानकारी बुधवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

इनमें से सबसे अधिक दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) में तैनात 2500 कर्मियों को बूस्टर खुराक दी गई है। बल के सबसे अधिक कर्मी डीएमआरसी में ही तैनात हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले सीआईएसएफ में 1.62 लाख से अधिक कर्मी हैं और 12 हजार से अधिक कर्मी डीएमआरसी में तैनात हैं।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) में कोरोना वायरस के सर्वाधिक उपचाराधीन मरीजों की संख्या (1550) सीआईएसएफ में ही है। सीएपीएफ में सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी के अलावा एनएसजी और एनडीआरएफ भी आते हैं।

सीएपीएफ में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4539 है जिनमें सीआरपीएफ में 1198 कर्मी संक्रमित हैं जबकि बीएसएफ में 729, एसएसबी में 555, आईटीबीपी में 311, एनडीआरएफ में 157 और एनएसजी में 39 कर्मी संक्रमित हैं।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया, ‘‘कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए देश भर में सीआईएसएफ में नौ हजार से अधिक कर्मियों को बूस्टर खुराक दी जा चुकी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2022 10:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).