देश की खबरें | पलामू में नौ दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पलामू जिले के लेस्लीगंज प्रखण्ड मुख्यालय के मुख्य बाजार में नौ दुकानें बुधवार रात जल कर खाक हो गईं । इसमें लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मेदिनीनगर, 10 सितम्बर पलामू जिले के लेस्लीगंज प्रखण्ड मुख्यालय के मुख्य बाजार में नौ दुकानें बुधवार रात जल कर खाक हो गईं । इसमें लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है ।

लेस्लीगंज के पुलिस अनुमंडल अधिकारी अनूप बडाईक दमकल विभाग के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सुबह जा कर आग पर काबू पाया जा सका।

यह भी पढ़े | Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana: बिहार में नरेंद्र मोदी ने लॉन्च की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना और e-Gopala App का किया शुभारंभ, किसानों को मिलेगा लाभ.

बङाईक ने बताया कि आग लगने की इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है और आग की यह घटना नियोजित है और उसके लिए जिम्मेदार तत्वों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

उन्होंने बताया कि पूर्व की घटना के संदर्भ में ही इस अग्निकांड की जांच की जाएगी ताकि वारदात को अंजाम दे रहे तत्वों को पकङा जा सके ।

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Update: एस्ट्राजेनेका के ट्रायल पर अस्थायी रोक के बाद सीरम इंस्टीट्यूट ने भारत में रोका परीक्षण, कहा- हम DCGI के निर्देशों का कर रहे हैं पालन.

इस बीच लेस्लीगंजवासी एवं पलामू जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता ओंकारनाथ जायसवाल ने भी घटनास्थल का दौरा करने के बाद मेदिनीनगर में बताया कि, आग नियोजित तरीके से आपराधिक तत्वों ने लगाई है।

उन्होंने कहा कि दो वर्ष पूर्व भी इन दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया था, मगर आग के रहस्य से पर्दा अबतक नहीं उठ सका है।

जायसवाल ने बताया कि ये मोबाइल, फर्नीचर, आभूषण, कपडे, किराना और चाय-पान की दुकानें थीं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\