पश्चिम बंगाल में रेलवे सुरक्षा बल के नौ जवान कोरोना वायरस से संक्रमित
दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर)के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
कोलकाता, 24 अप्रैल आधिकारिक काम से दिल्ली गए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के नौ जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर)के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ये जवान एसईआर खड़गपुर मंडल के 28 सदस्यीय दस्ते का हिस्सा थे, जो 14 अप्रैल को राष्ट्रीय राजधानी से असलहे और हथियार की खेप ले कर पार्सल एक्सप्रेस ट्रेन से लौटा था।
इनमें से एक जवान में कोविड-19 के लक्षण दिखाई दिए जिसके बाद उसका नमूना जांच के लिए पश्चिम बंगाल के एक सरकारी अस्पाल में भेजा गया।
एसईआर के प्रवक्ता संजय घोष ने बताया कि जवान में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसे उलूबेरिया में कोविड-19 के एक अस्पाल में भर्ती कराया गया।
उन्होंने बताया कि आठ और जवानों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनके अलावा कुछ जवानों की रिपोर्ट ठीक आई हैं वहीं अन्य जवानों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली से लौटने के बाद सभी 28 जवान अनिवार्य रूप से पृथक-वास में हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

