एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छोटी कारों की बिक्री में नौ प्रतिशत की गिरावट, इस मंदी का कारण वास्तविक आय में ठहराव: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि देश में कारों की खरीददारी सिर्फ 12 प्रतिशत परिवारों तक सीमित रह गई है तथा छोटी कारों की बिक्री में नौ प्रतिशत की गिरावट आई है।

देश की खबरें | छोटी कारों की बिक्री में नौ प्रतिशत की गिरावट, इस मंदी का कारण वास्तविक आय में ठहराव: कांग्रेस

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि देश में कारों की खरीददारी सिर्फ 12 प्रतिशत परिवारों तक सीमित रह गई है तथा छोटी कारों की बिक्री में नौ प्रतिशत की गिरावट आई है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि इस आर्थिक मंदी का कारण भारत के अधिकतर लोगों की वास्तविक आय में लंबे समय से जारी ठहराव है।

उन्होंने प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी ‘मारुति सुजुकी इंडिया’ के अध्यक्ष आर सी भार्गव के बयान का हवाला देते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘पूरा देश अभी भी गहरे शोक और सदमे में डूबा हुआ है। पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ बर्बर आतंकी हमला हमारे दिलों पर गहरी चोट छोड़ गया है। ऐसी दुखद स्थिति के बीच भी, हमें मारुति सुज़ुकी इंडिया के प्रमुख द्वारा व्यक्त की गई चिंताओं पर अवश्य ध्यान देना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि भार्गव द्वारा व्यक्त की गईं चिंताएं भारत की अर्थव्यवस्था पर गहरे प्रभाव को दर्शाती हैं।

रमेश ने कहा, ‘‘भारत में कारों की ख़रीदारी अब मुख्यतः उन शीर्ष 12 प्रतिशत परिवारों तक सीमित रह गई है, जिनकी वार्षिक आय 12 लाख से अधिक है। शेष 88 प्रतिशत आबादी के लिए अब छोटी कार भी वहनीय नहीं रह गई हैं, और छोटी कारों की बिक्री में लगभग 9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।’’

उनके अनुसार, वर्ष 2023-24 और 2024-25 के बीच यात्री वाहनों की कुल बिक्री वृद्धि केवल दो प्रतिशत रही है। आगामी वर्ष के लिए भी बिक्री वृद्धि दर मात्र 1-2 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

रमेश ने दावा किया कि इस आर्थिक मंदी की जड़ भारत के अधिकतर लोगों की वास्तविक आय में लंबे समय से जारी ठहराव है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2025 01:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).