एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | यूक्रेन के उत्तर पूर्वी हिस्से में रूसी ड्रोन हमले में नौ लोगों की मौत : अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह हमला मॉस्को और कीव के बीच वर्षों में पहली बार हुई सीधी शांति वार्ता के कुछ ही घंटों बाद हुआ, जिसमें युद्धविराम पर सहमति नहीं बन सकी।

विदेश की खबरें | यूक्रेन के उत्तर पूर्वी हिस्से में रूसी ड्रोन हमले में नौ लोगों की मौत : अधिकारी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यह हमला मॉस्को और कीव के बीच वर्षों में पहली बार हुई सीधी शांति वार्ता के कुछ ही घंटों बाद हुआ, जिसमें युद्धविराम पर सहमति नहीं बन सकी।

यूक्रेन की राष्ट्रीय पुलिस ने सुमी के बिलोपिलिया शहर में हमले के बाद की तस्वीरें जारी कीं, जो रूसी सीमा से लगभग 10 किलोमीटर दूर है।

‘एसोसिएटेड प्रेस’ स्वतंत्र रूप से घटना के विवरण की पुष्टि नहीं करता है।

मॉस्को की ओर से कोई टिप्पणी जारी नहीं की गई। सुमी क्षेत्रीय प्रशासन ने ‘टेलीग्राम’ ऐप पर एक पोस्ट में कहा, “यह रूस द्वारा किया गया एक और अपराध है। नागरिक परिवहन पर जानबूझकर किया गया हमला है, जिससे किसी को कोई खतरा नहीं था।”

रूसी और यूक्रेनी अधिकारियों ने शुक्रवार को अस्थायी युद्धविराम पर सहमति के प्रयास में तुर्किये में बैठक की, लेकिन वार्ता दो घंटे से भी कम समय में बिना किसी सफलता के समाप्त हो गई।

रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेन से युद्ध छेड़ दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2025 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).