विदेश की खबरें | पाकिस्तान में सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत, 30 अन्य घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (सज्जाद हुसैन)
(सज्जाद हुसैन)
इस्लामाबाद, 27 जुलाई पाकिस्तान में रविवार को हुई एक बस दुर्घटना में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी और 30 से अधिक व्यक्ति घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एम-2 मोटरवे के जरिये इस्लामाबाद से लाहौर जा रही बस पंजाब प्रांत के चकवाल जिले में बलकसार के निकट खाई में गिर गई। वाहन में 40 यात्री सवार थे।
चकवाल आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता के अनुसार, बस का एक टायर फट जाने के बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन पलट गया और खाई में गिर गया।
चकवाल जिला स्वास्थ्य प्राधिकरण (डीएचए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सईद अख्तर ने एक बयान में कहा, ‘‘दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए।"
आठ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में बस चालक भी शामिल है।
घायलों को चकवाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2025 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

