एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पूर्वी अफगानिस्तान में बाढ़ से नौ लोगों की मौत : अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पूर्वी अफगानिस्तान में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है जबकि कई घर बह गए हैं। वहीं, कई लोगों के मवेशी मारे गए हैं और कृषि भूमि तबाह हो गई। प्रांतीय अधिकारी और गांव के एक बुजुर्ग ने रविवार को यह जानकारी दी।

विदेश की खबरें | पूर्वी अफगानिस्तान में बाढ़ से नौ लोगों की मौत : अधिकारी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 21 अगस्त पूर्वी अफगानिस्तान में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है जबकि कई घर बह गए हैं। वहीं, कई लोगों के मवेशी मारे गए हैं और कृषि भूमि तबाह हो गई। प्रांतीय अधिकारी और गांव के एक बुजुर्ग ने रविवार को यह जानकारी दी।

एसोसिएटेड प्रेस के वीडियो में दिख रहा है कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के दक्षिण स्थित लोगार प्रांत के खुशी जिले में ग्रामीण बाढ़ के बाद के अपने क्षतिग्रस्त घरों को साफ करते नजर आ रहे हैं।

लोगार प्रांत के प्राकृतिक आपदा प्रबंधन मंत्रालय के प्रमुख अब्दुल्ला मुफाकर ने कहा कि अबतक यह पता नहीं है कि बाढ़ से कितने लोगों की मौत हुई या कितने घायल हुए हैं, लेकिन कम से कम नौ लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस समय मृतकों की वास्तविक संख्या की जानकारी नहीं है, लोग शवों को हटाने गए हैं।’’

गांव के बुजुर्ग डेल आगा ने कहा कि खुशी के इतिहास में अभूतपूर्व बाढ़ आई है। उन्होंने कहा, ‘‘बाढ़ ने इलाके के सभी लोगों के मवेशियों, घरों और खेती की जमीन को बर्बाद कर दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लोग बेघर हो गए हैं और उन्होंने पहाड़ियों पर शरण ली है।’’

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह उत्तरी अफगानिस्तान में भारी बारिश की वजह से अचानक आई बाढ़ से कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों अन्य लोग लापता हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2022 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).