विदेश की खबरें | अफगानिस्तान में कार बम विस्फोट में नौ लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अफगानिस्तान के गृह मंत्री मसूद अंदराबी ने घटना स्थल पर पत्रकारों को बताया कि हमले में सांसद खान मोहम्मद वारदाक समेत 20 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। सांसद की स्थिति ठीक है।
अफगानिस्तान के गृह मंत्री मसूद अंदराबी ने घटना स्थल पर पत्रकारों को बताया कि हमले में सांसद खान मोहम्मद वारदाक समेत 20 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। सांसद की स्थिति ठीक है।
उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
यह हमला उस समय हुआ, जब सांसद का काफिला काबुल के खोशल खान इलाके में एक चौराहे से गुजर रहा था। इस विस्फोट के कारण आप-पास खड़े असैन्य वाहनों में आग लग गई और निकटवर्ती इमारतें एवं दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं।
अभी किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इस हमले की निंदा करते हुए राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा कि तालिबान को नागरिकों के विरूद्ध हिंसा रोकनी चाहिए एवं वर्तमान शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए संघर्षविराम को स्वीकार करना चाहिए।
वैसे गनी के बयान में सीधे तालिबान को इस कार बम हमले के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है।
काबुल में हालिया महीनों में हुए हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह ने ली है।
नाटो और प्रांतीय अधिकारियों के अनुसार, आईएस ने अफगानिस्तान में एक प्रमुख अमेरिकी सैन्य अड्डे पर रॉकेट से शनिवार को किए गए हमले की भी जिम्मेदारी ली थी। उस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ था।
दक्षिणी हेलमंद प्रांत से प्राप्त एक अन्य खबर के अनुसार अफगान रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में इस बात की पुष्टि की कि सेना की चौकी पर कार बम हमले का प्रयास किया गया लेकिन हमलावर की पहचान कर ली गयी और उसे सैनिकों ने उसे मार गिराया। नवा जिले की इस घटना में दो सैनिक मामूली रूप से घायल हुए हैं।
हेलमंद के हमले की भी किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
उल्लेखनीय है कि दो दशक से जारी युद्ध की समाप्ति के लिए कतर में अफगान सरकार और चरमपंथी तालिबान के वार्ताकारों के बीच जारी वार्ता के बावजूद हाल के महीनों में अफगानिस्तान में हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2020 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

