एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक के तुमकुरु में सवारी वाहन पलटने से नौ लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के तुमकुरु के निकट शुक्रवार देर रात एक ‘स्पोर्ट्स युटिलिटी व्हीकल’ (एसयूवी) के अनियंत्रित होकर पलट जाने से चालक समेत नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कर्नाटक के तुमकुरु में सवारी वाहन पलटने से नौ लोग घायल

तुमकुरु (कर्नाटक), एक फरवरी कर्नाटक के तुमकुरु के निकट शुक्रवार देर रात एक ‘स्पोर्ट्स युटिलिटी व्हीकल’ (एसयूवी) के अनियंत्रित होकर पलट जाने से चालक समेत नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कल रात घटनास्थल पर मौजूद एक पुलिस निरीक्षक ने बताया, “चालक ने अचानक सामने आए कुत्ते से बचने की कोशिश करते समय वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।”

दुर्घटना बुगुदुर गांव के पास हुई। सभी यात्री निर्माण मजदूर थे, जो अपने औजार लेकर वाहन में सवार होकर घर लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि वे थिरुमनी गांव में काम पूरा करने के बाद लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार घायलों में दो पुरुष और सात महिलाएं शामिल हैं।

थिरुमनी थाने के एक अधिकारी ने बताया, “सभी गंभीर रूप से घायल हैं और दो लोगों की जान खतरे में है।”

घायलों का तुमकुर जिला अस्पताल और पावागढ़ अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2025 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).