एजेंसी न्यूज

उद्धव ठाकरे सहित नौ लोगों ने विधान परिषद की सदस्यता की शपथ ली

दक्षिण मुम्बई स्थित विधान भवन में महाराष्ट्र विधानपरिषद के अध्यक्ष रामराजे निम्बाल्कर ने ठाकरे और 14 मई को निर्विरोध चुने गए अन्य आठ लोगों को शपथ दिलाई।

उद्धव ठाकरे सहित नौ लोगों ने विधान परिषद की सदस्यता की शपथ ली
जमात

मुम्बई, 18 मई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को विधन परिषद के सदस्य के तौर पर शपथ ली।

दक्षिण मुम्बई स्थित विधान भवन में महाराष्ट्र विधानपरिषद के अध्यक्ष रामराजे निम्बाल्कर ने ठाकरे और 14 मई को निर्विरोध चुने गए अन्य आठ लोगों को शपथ दिलाई।

उद्धव ठाकरे के अलावा विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरे (शिवसेना), भाजपा के रणजीत सिंह मोहिते पाटिल, गोपीचंद पाडलकर, प्रवीण दटके और रमेश कराड , राकांपा के शशिकांत शिंदे और अमोल मितकरी तथा कांग्रेस के राजेश राठौड़ ने शपथ ली।

ये नौ सीटें 24 अप्रैल को खाली हुई थीं।

शिवसेना अध्यक्ष इस चुनाव के साथ पहली बार विधायक बने हैं।

उन्होंने पिछले साल 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और उनके लिए 27 मई से पहले विधानमंडल के दोनों सदनों में से किसी एक का सदस्य बनना जरूरी था।

ठाकरे के बेटे आदित्य भी विधानसभा के सदस्य हैं और तीन पार्टी की गठबंधन सरकार में मंत्री भी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 02:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).