विदेश की खबरें | मैसाचुसेट्स में आग लगने से नौ लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने बताया कि लोग खिड़कियों से बाहर लटककर मदद के लिए चिल्ला रहे थे।
उन्होंने बताया कि लोग खिड़कियों से बाहर लटककर मदद के लिए चिल्ला रहे थे।
राज्य अग्निशमन सेवा विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि रविवार रात लगभग 9:50 बजे फॉल रिवर स्थित गैब्रियल हाउस सहायताप्राप्त आवास केंद्र में अग्निशमन दल पहुंचे, जहां लोग भारी धुआं और आग के कारण अंदर फंसे हुए थे।
इस घर में लगभग 70 लोग रहते हैं।
सोमवार सुबह तक आग पर काबू पा लिया गया और दमकलकर्मियों ने अंदर जाकर कई लोगों को बचाया। लगभग 50 दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे, जिनमें से 30 ड्यूटी पर नहीं थे।
बयान में कहा गया है कि बचाए गए कई लोगों को विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया। पांच दमकलकर्मियों को चोटें आईं लेकिन वे घातक नहीं थीं।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "यह संबंधित परिवारों और फॉल रिवर समुदाय के लिए एक बड़ी त्रासदी है।"
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "कई लोग खिड़कियों से बाहर लटके हुए थे और बचाए जाने की उम्मीद कर रहे थे।"
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

