देश की खबरें | गंगटोक में अमित शाह को काला झंडा दिखाने की कोशिश करने वाले नौ लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिक्किम की राजधानी गंगटोक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को काले झंडे दिखाने का प्रयास करने वाले नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
गंगटोक, सात अक्टूबर सिक्किम की राजधानी गंगटोक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को काले झंडे दिखाने का प्रयास करने वाले नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
शाह एक-दिवसीय यात्रा पर यहां आए थे।
हिरासत में लिये गए लोग सिक्किम सुरक्षा समिति (एसएसएस) के सदस्य थे, जो राज्य के लिए इनर लाइन परमिट (आईएलपी) की मांग को लेकर यहां जिला प्रशासनिक कार्यालय के बाहर पिछले 26 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं।
पुलिस ने बताया कि उन्हें दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने कहा कि एसएसएस के अध्यक्ष मदन तमांग के नेतृत्व में समिति के सदस्यों को काले झंडे के साथ उस वक्त पकड़ा गया था, जब वे मनन केंद्र जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि इस केंद्र में सहकारी डेयरी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा था, जिसमें शाह भी शामिल हुए थे।
बाद में उन सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)