देश की खबरें | जैसलमेर में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों के पास संदिग्ध गतिविधि पाये जाने पर नौ लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से विभिन्न एजेंसियों द्वारा संयुक्त पूछताछ की जा रही है।
एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से विभिन्न एजेंसियों द्वारा संयुक्त पूछताछ की जा रही है।
जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि जैसलमेर पुलिस ने जिन नौ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें पांच जैसलमेर, तीन बाड़मेर एवं एक बिहार का रहने वाला है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी धर्मनाथ जोगी (21), जीतु नाथ जोगी (27), रूपचंद ओड (44), लखुराम ओड (33), हरीश ओड (19), मनोहर राम ओड (19), उगाराम ओड (20), मोहम्मद रहमत (22) एवं खेताराम मेघवाल हैं।
चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी खेताराम के विरूद्ध बाड़मेर जिले के विभिन्न थानों में सेंधमारी के करीब दो दर्जन से अधिक प्रकरण दर्ज हैं।
जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य को मद्देनजर सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों के आस-पास बिना काम के नहीं जाए एवं सरकार की विभिन्न एजेंसियों की गतिविधियों की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी नहीं करें।
जिला पुलिस की सोशल मीडिया पर पैनी नजर है। संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त पाये जाने एवं सीमावर्ती में अनैतिक गतिविधि करने वालों के विरूद्ध पुलिस कठोर कानूनी कार्रवाई करेगी।
कुंज
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 10:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

