Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में इंजन चोरी के मामले में नौ लोग गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश पुलिस ने श्री सत्य साईं जिले में स्थित किआ मोटर्स के संयंत्र से 900 इंजन चोरी होने के सिलसिले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.
पेनुकोंडा (आंध्र प्रदेश), 20 अप्रैल : आंध्र प्रदेश पुलिस ने श्री सत्य साईं जिले में स्थित किआ मोटर्स के संयंत्र से 900 इंजन चोरी होने के सिलसिले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.
पेनुकोंडा की अदालत ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के डोडा में छात्रा को यौन संबंध बनाने की पेशकश करने पर शिक्षक गिरफ्तार
पुलिस ने 'पीटीआई ' को बताया, "अभी तक केवल दस प्रतिशत जांच पूरी हुई है. नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और हम अपराध के तरीकों की जांच कर रहे हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2025 05:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

