देश की खबरें | आईआईएम इंदौर के पाठ्यक्रम में शामिल नौ और सैन्य अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंदौर के भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) के एक पाठ्यक्रम के 60 प्रतिभागियों में शामिल नौ और सैन्य अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही चार दिनों के भीतर महामारी की जद में आए उन सैन्य अधिकारियों की तादाद बढ़कर 11 पर पहुंच गई है जो इस पाठ्यक्रम का हिस्सा हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इंदौर (मध्यप्रदेश), 24 नवंबर इंदौर के भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) के एक पाठ्यक्रम के 60 प्रतिभागियों में शामिल नौ और सैन्य अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही चार दिनों के भीतर महामारी की जद में आए उन सैन्य अधिकारियों की तादाद बढ़कर 11 पर पहुंच गई है जो इस पाठ्यक्रम का हिस्सा हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. बीएस सैत्या ने बताया, "इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान थल सेना के नौ अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ये अधिकारी आईआईएम इंदौर के एक पाठ्यक्रम के प्रतिभागियों में शामिल हैं।’’

उन्होंने बताया, ‘‘कोरोना वायरस रोधी टीके की दोनों खुराकें ले चुके सभी सैन्य अधिकारियों में महामारी के लक्षण नहीं हैं। उन्होंने हाल के दिनों में इंदौर जिले से बाहर यात्रा भी नहीं की थी।’’

सीएमएचओ ने बताया कि ये सैन्य अधिकारी करीब ढाई महीने पहले आईआईएम के ‘सर्टिफिकेट कोर्स इन बिजनेस मैनेजमेंट फॉर डिफेंस ऑफिसर्स’ (सीसीबीएमडीओ) में शामिल हुए थे और इस पाठ्यक्रम की कुल अवधि छह महीने है।

कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने बताया कि इंदौर में पिछले चार दिन के भीतर थल सेना के चार अन्य अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं और इनमें से दो लोग आईआईएम के इस पाठ्यक्रम के प्रतिभागियों में शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि सभी अधिकारियों का इलाज नजदीकी महू छावनी के सैन्य चिकित्सालय के चिकित्सकों की देख-रेख में किया जा रहा है।

इन अधिकारियों के कोविड-19 की जद में पाए जाने के बाद सतर्कता बरतते हुए आईआईएम इंदौर का प्रशासन सीसीबीएमडीओ पाठ्यक्रम की प्रत्यक्ष (ऑफलाइन) कक्षाएं पहले ही रोक चुका है। आईआईएम के निदेशक प्रोफेसर हिमांशु राय ने मंगलवार को बताया था कि अब इस पाठ्यक्रम के प्रतिभागियों को ऑनलाइन पढ़ाया जाएगा।

राय ने बताया था कि सीसीबीएमडीओ के इस बैच के कुल 60 प्रतिभागी आईआईएम परिसर में नहीं रह रहे थे और उन्हें बैठाने के लिए परिसर में अलग से कक्षा का इंतजाम किया गया था।

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि इंदौर में पिछले 24 घंटे के भीतर नौ सैन्य अधिकारियों समेत 13 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद जिले में 24 मार्च 2020 से लेकर अब तक महामारी के मरीजों की कुल तादाद बढ़कर 1,53,312 पर पहुंच गई है और इनमें से 1,393 लोग इलाज के दौरान दम तोड़ चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू