देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में एक ही परिवार के नौ सदस्‍य कोविड-19 की चपेट में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिरोजाबाद जिले के जसराना क्षेत्र में एक ही परिवार के नौ सदस्‍यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

फिरोजाबाद (उप्र), नौ दिसम्‍बर फिरोजाबाद जिले के जसराना क्षेत्र में एक ही परिवार के नौ सदस्‍यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

मुख्‍य चिकित्‍साधिकारी डॉक्‍टर नीता कुलश्रेष्‍ठ ने बुधवार को बताया कि जसराना थाना क्षेत्र के नगला सावंती गांव में 10 दिन पहले एक युवक की शादी हुई थी। उसके फौरन बाद उसकी तबीयत खराब हुई और चार दिसम्‍बर को उसकी मौत हो गयी। कोरोना वायरस संक्रमण का संदेह होने पर परिवार के अन्‍य सदस्‍यों की कोविड-19 की जांच की गयी, जिसमें नवविवाहिता, उसकी सास, देवर, देवरानी और बुआ समेत नौ लोगों के संक्रमित होने की मंगलवार को पुष्टि हुई। सभी का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | Atmanirbhar Bharat Rojgar Yojna: सरकार ने 23,00 करोड़ रुपए की ‘आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना’ मंजूर की.

उन्‍होंने बताया कि दूल्हे की कोविड-19 जांच नहीं हुई थी लिहाजा उसकी मौत संक्रमण से हुई है, यह नहीं कहा जा सकता। फिलहाल शादी वाले परिवार में नौ लोग संक्रमित पाए गए हैं।

डॉक्‍टर नीता ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य महकमे द्वारा कोरोना जांच शिविर भी लगाया गया है जिससे संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनकी जांच की जा सके।

यह भी पढ़े | Himachal Pradesh: हिमाचल के मंत्री ने कोरोना मरीजों को लिखा पत्र, अपना अनुभव किया साझा.

उन्‍होंने बताया कि जिले में अब तक कोविड-19 के 3673 मामले आ चुके हैं। उनमें से 67 मरीजों की मौत हो गयी है। जिले में इस वक्‍त 171 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now