देश की खबरें | राज्यसभा के नौ सदस्यों ने सदस्यता की शपथ ली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित नौ सांसदों ने सोमवार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।
नयी दिल्ली, 21 अगस्त विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित नौ सांसदों ने सोमवार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।
संसद भवन में उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदस्यों को शपथ दिलायी।
जयशंकर ने अंग्रेजी में शपथ ली। राज्यसभा सांसद के रूप में यह उनका दूसरा कार्यकाल है। वे पहली बार वर्ष 2019 में निर्वाचित हुए थे।
जयशंकर के अलावा राज्यसभा की सदस्यता की शपथ लेने वाले भारतीय जनता पार्टी सदस्यों में बाबूभाई जेसांगभाई देसाई (गुजरात), केसरीदेवसिंह दिग्विजय सिंह झाला (गुजरात) और नागेन्द्र राय (पश्चिम बंगाल) शामिल हैं।
इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस के पांच सांसदों ने भी उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली। इनमें डेरेक ओब्रायन, डोला सेन, सुखेन्दू शेखर रे, प्रकाश चिक बाराइक और समिरूल इस्लाम शामिल हैं।
ओब्रायन, सेन और रे ने बंगाली में शपथ ली।
दीपक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2023 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

