देश की खबरें | मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों के नौ सदस्य गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के इंफाल घाटी के कई जिलों से पिछले 48 घंटों में कई प्रतिबंधित संगठनों के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
इंफाल, 20 अप्रैल मणिपुर के इंफाल घाटी के कई जिलों से पिछले 48 घंटों में कई प्रतिबंधित संगठनों के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पाम्बेई) के दो कार्यकर्ताओं को शनिवार को इंफाल पूर्व जिले के नोंगदम गांव के पास नापेटपल्ली एंड्रो रोड से गिरफ्तार किया गया।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वे कथित तौर पर जबरन वसूली में संलिप्त थे।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को बिष्णुपुर जिले के निंगथौखोंग वार्ड नंबर 13 से प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (ताइबांगनबा) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया।
अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित केसीपी (एमएफएल) के दो सदस्यों को उसी दिन इंफाल पश्चिम जिले के सलाम ममांग लेईकाई केतुकी लम्पक से गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि वे जबरन वसूली में भी कथित रूप से शामिल थे।
उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस ने शुक्रवार को इंफाल पूर्वी जिले के क्यामगेई हेइबोंग माखोंग इलाके से प्रतिबंधित संगठन प्रेपक (पीआरओ) के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया।
प्रतिबंधित संगठन कांगलेई यावोल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के एक कार्यकर्ता को इंफाल पूर्व जिले से हिरासत में लिया गया।
यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलीपाक (यूपीपीके) के एक सदस्य को भी शुक्रवार को इंफाल पूर्व जिले से गिरफ्तार किया गया।
प्रतिबंधित संगठन प्रेपक के एक अन्य सक्रिय सदस्य को भी शुक्रवार को इंफाल पूर्व जिले के संजेनबाम शांगशाबी गांव से गिरफ्तार किया गया।
मई 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से मणिपुर पुलिस और कई अन्य सुरक्षा बल पूरे राज्य में तलाशी अभियान संचालित कर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2025 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

