Arrested For Serving Drugs In Universities And Colleges: विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को मादक पदार्थ परोसने वाले गिरोह के नौ सदस्य गिरफ्तार
गौतमबुद्ध नगर में नोएडा पुलिस ने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थ ऑनलाइन उपलब्ध कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करके इसके नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी और कहा कि गिरोह के गिरफ्तार लोगों के पास से मादक पदार्थ बरामद किया गया है।
नोएडा(उप्र), 27 नवंबर: गौतमबुद्ध नगर में नोएडा पुलिस ने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थ ऑनलाइन उपलब्ध कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करके इसके नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी और कहा कि गिरोह के गिरफ्तार लोगों के पास से मादक पदार्थ बरामद किया गया है. पुलिस उपयुक्त (जोन प्रथम) हरिश चंदर ने सोमवार को बताया कि थाना सेक्टर 126 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर एमिटी विश्वविद्यालय के पास से इन लोगों को गिरफ्तार किया.
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों में दर्शन जैन (एमिटी यूनिवर्सिटी में बीबीए एलएलबी का छात्र), आदित्य कुमार (एमिटी यूनिवर्सिटी में बीबीए एलएलबी का छात्र), अपूर्ण सक्सेना (अमेठी विश्वविद्यालय में एमबीए का छात्र), सागर बजाज (एमिटी विश्वविद्यालय में एमबीए का छात्र), तथा राजन, अक्षय, अमित सोम, नरेंद्र कुमार और सत्येंद्र श्रीवास्तव शामिल हैं. उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ एमडीएमए , शिलांग का गांजा, समुद्री गांजा और पकैट में बंद अन्य मादक पदार्थ बरामद किया.
उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे लोग विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं से संपर्क करके उन्हें मादक पदार्थ उपलब्ध कराते हैं. पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि एमिटी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले चार छात्र अन्य आरोपियों के साथ मिलकर देश-विदेश से गांजा, चरस, कोकीन तथा एमडीएमए और अन्य मादक पदार्थ मंगवाते हैं. उन्होंने कहा कि ये लोग सोशल मीडिया के माध्यम से छात्र-छात्राओं से संपर्क करते हैं तथा उन्हें मादक पदार्थ सप्लाई करते हैं.
उन्होंने बताया गिरफ्तार आरोपी काफी दिनों से इस अवैध कारोबार में संलिप्त थे. डीसीपी ने बताया कि आरोपियों के पास से एक कार और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं तथा इनसे गंभीरता से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि इनसे मिली जानकारी के आधार पर कुछ अन्य लोगों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस गोरख धंधे में विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्रावासों के वार्डन और अध्यापक संलिप्त हैं या नहीं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2023 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

