एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | नॉर्थ लास वेगास में सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वाहन के चालक ने नशे की हालत में लाल बत्ती पार की, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

विदेश की खबरें | नॉर्थ लास वेगास में सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वाहन के चालक ने नशे की हालत में लाल बत्ती पार की, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

लास वेगास पुलिस ने बताया कि शनिवार को हुई दुर्घटना में मारे गए लोगों में वाहन का चालक और उसमें सवार यात्री शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चालक और आठ अन्य मृतकों की पहचान के संबंध में क्लार्क काउंटी कोरोनर का कार्यालय जानकारी देगा।

नॉर्थ लास वेगास पुलिस के अनुसार, दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां एक की मौत हो गयी तथा एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।

कुल मिलाकर 15 लोग इस हादसे की चपेट में आए। पुलिस प्रवक्ता एलेक्जेंडर क्यूवास ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमने इससे पहले इतनी अधिक संख्या में लोगों के मारे जाने वाला सड़क हादसा नहीं देखा।’’

राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने बताया कि वह नॉर्थ लास वेगास पुलिस के साथ जांच में समन्वय कर रहा है।

इससे पहले 10 जनवरी को लास वेगास के दक्षिण में छह वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2022 08:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).