विदेश की खबरें | पाकिस्तान में दो कबायली समूहों के बीच गोलीबारी में नौ की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दो कबायली समूहों के बीच गोलीबारी में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य जख्मी हो गए। यह जानकारी रविवार को एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई।

कराची, 16 मई पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दो कबायली समूहों के बीच गोलीबारी में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य जख्मी हो गए। यह जानकारी रविवार को एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई।

‘एआरवाई न्यूज’ ने खबर दी कि शनिवार को कांधकोट में पुरानी दुश्मनी को लेकर जगीरानी और चाहर कबायलियों के बीच गोलीबारी हुई।

पुलिस के मुताबिक, पुरानी दुश्मनी को लेकर उनके बीच गोलीबारी में नौ लोग मारे गए।

पुलिस ने बताया कि जख्मी लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

दोनों समूहों के बीच तनाव से इलाके में भय का माहौल है।

तनाव कम करने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\