देश की खबरें | नगालैंड में दिमागी बुखार के नौ मामले सामने आए, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया परामर्श
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगालैंड में इस वर्ष अब तक दिमागी बुखार के नौ मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सार्वजनिक परामर्श जारी कर सतर्कता बढ़ाने का आह्वान किया है।
कोहिमा, 12 जुलाई नगालैंड में इस वर्ष अब तक दिमागी बुखार के नौ मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सार्वजनिक परामर्श जारी कर सतर्कता बढ़ाने का आह्वान किया है।
राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बताया कि जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई) एक संभावित रूप से गंभीर वायरल संक्रमण है जो क्यूलेक्स मच्छरों के कारण फैलता है।
क्यूलेक्स मच्छर धान के खेतों और तालाबों जैसे स्थिर जल स्रोतों में पनपते हैं।
'जापानी इंसेफ्लाइटिस' मस्तिष्क में सूजन पैदा कर सकता है और यह गंभीर जटिलताओं या मृत्यु का कारण बन सकता है।
स्वास्थ्य विभाग ने अपने परामर्श में कहा, "जापानी इंसेफ्लाइटिस के लिए कोई विशेष विषाणुरोधी उपचार उपलब्ध नहीं है, इसलिए लक्षणों से निपटना ही उपचार माना जाता है।"
परामर्श में कहा गया है, "जिला स्वास्थ्य इकाइयों को निगरानी बढ़ाने, फ़ॉगिंग (छिड़काव) अभियान चलाने और जन जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अचानक तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टी जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लेने की सलाह दी है।"
योगेश जोहेब
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

