एजेंसी न्यूज

दिल्ली में बीएसएफ के नौ कर्मी कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये

अधिकारियों ने बताया कि ये जवान पिछले कुछ सप्ताह के दौरान जामिया और जामा मस्जिद क्षेत्रों में दिल्ली पुलिस की मदद के लिए तैनात किये गये थे।

दिल्ली में बीएसएफ के नौ कर्मी कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये
जमात

नयी दिल्ली, दो मई राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किये गये सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के नौ कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि ये जवान पिछले कुछ सप्ताह के दौरान जामिया और जामा मस्जिद क्षेत्रों में दिल्ली पुलिस की मदद के लिए तैनात किये गये थे।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में बीएसएफ के नौ कर्मियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इन जवानों को ग्रेटर नोएडा के सीएपीएफ रेफरल अस्पताल के पृथक केंद्र में भर्ती किया गया है।

उधर, त्रिपुरा में बल के दो कर्मियों को इस बीमारी से संक्रमित पाया गया।

बीएसएफ पर पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगती भारतीय सीमा की सुरक्षा का जिम्मा है। उसे विभिन्न प्रकार की अंदरूनी सुरक्षा की ड्यूटी पर भी लगाया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 09:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).