देश की खबरें | पालघर जिले में अवैध रूप से रहने के आरोप में नौ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में सात महिलाओं सहित नौ बांग्लादेशियों को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पालघर, 25 जनवरी महाराष्ट्र के पालघर जिले में सात महिलाओं सहित नौ बांग्लादेशियों को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विरार के पुलिस उपायुक्त (जोन-3) जयंत बाजबले ने कहा कि अवैध आप्रवासियों को शुक्रवार को नालासोपारा के धानीवबाग के गंगडी पाड़ा इलाके से गिरफ्तार किया गया।
अधिकारी ने बताया कि 27 से 45 वर्ष की आयु के ये बांग्लादेशी बिना किसी वैध यात्रा या पहचान दस्तावेज के रह रहे थे।
पड़ोसी देशों से आए अवैध आप्रवासी तब से सुर्खियों में हैं, जब कुछ दिन पहले बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के मुंबई स्थित घर में चोरी के प्रयास के दौरान उन पर चाकू से हमला करने के आरोप में एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया गया था।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों में सात महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्होंने पुलिस को बताया कि उन लोगों ने पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के हकीमपुर गांव से भारत में प्रवेश कर मुंबई के लिए ट्रेन पकड़ी और अंततः पालघर में बस गये।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने इन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2025 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

