एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | निकहत, मीनाक्षी, अनामिका ने एलोर्डा कप में विजयी शुरुआत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मौजूदा विश्व चैंपियन निकहत जरीन (52 किग्रा) ने सोमवार को यहां एलोर्डा कप मुक्केबाजी टूर्नामेंट के शुरुआती दिन कजाकिस्तान की राखिम्बेर्डी झानसाया पर 5-0 से जीत के साथ अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

खेल की खबरें | निकहत, मीनाक्षी, अनामिका ने एलोर्डा कप में विजयी शुरुआत की

अस्ताना (कजाकिस्तान), 13 मई मौजूदा विश्व चैंपियन निकहत जरीन (52 किग्रा) ने सोमवार को यहां एलोर्डा कप मुक्केबाजी टूर्नामेंट के शुरुआती दिन कजाकिस्तान की राखिम्बेर्डी झानसाया पर 5-0 से जीत के साथ अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

मीनाक्षी (48 किग्रा) और अनामिका (50 किग्रा) ने भी अपने अभियान की विजयी शुरुआत की।

मीनाक्षी ने कजाकिस्तान की गैसीमोवा रोक्साना पर 4-1 से जीत के साथ अगले दौर में प्रवेश किया, वहीं अनामिका ने पहले दौर में झुमाबायेवा अराइलीम को हराया।

सोनिया (54 किग्रा) को हालांकि चीन की चांग युआन के खिलाफ 0-5 की हार का सामना करना पड़ा।

पुरुष वर्ग में  इश्मीत सिंह (75 किग्रा) को कजाकिस्तान के अर्मानुली आर्मैट ने 5-0 से हराया।

छह बार के एशियाई चैंपियनशिप पदक विजेता शिव थापा (63.5 किग्रा), संजय (80 किग्रा) और गौरव चौहान (92 किग्रा से अधिक) तीन अन्य भारतीय मुक्केबाजों के साथ मंगलवार को चुनौती पेश करेंगे।

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए 21 सदस्यीय टीम भेजी है, जिसमें कजाकिस्तान, चीन, जापान और उज्बेकिस्तान जैसे मजबूत मुक्केबाजी देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2024 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).