एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कश्मीर में बर्फबारी के बाद रात का तापमान बढ़ा, पर अब भी शून्य से नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में रातभर हुई बर्फबारी के बाद रात का तापमान कई डिग्री तक बढ़ गया, हालांकि पारा अब भी शून्य से नीचे है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कश्मीर में बर्फबारी के बाद रात का तापमान बढ़ा, पर अब भी शून्य से नीचे

श्रीगनर, छह जनवरी कश्मीर में रातभर हुई बर्फबारी के बाद रात का तापमान कई डिग्री तक बढ़ गया, हालांकि पारा अब भी शून्य से नीचे है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि इससे पिछली रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

उत्तरी कश्मीर में ‘स्कीइंग’ गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, हालांकि यहां पिछली रात भी यही तापमान था।

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान बढ़कर शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से 3.2 डिग्री नीचे था।

काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पंपोर के कोनीबल में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

विभाग ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि दक्षिणी कश्मीर के कोकेरनाग में तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कश्मीर इस समय भीषण ठंड की अवधि ‘चिल्ला ए-कलां’ की चपेट में है जो 21 दिसंबर से शुरू हुआ। ‘चिल्ला-ए-कलां’ की 40 दिनों की अवधि के दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है और तापमान काफी घट जाता है।

‘चिल्ला-ए-कलां’ अगले साल 30 जनवरी को खत्म हो जाएगा, लेकिन शीतलहर जारी रहेगी। 40 दिनों के ‘चिल्ला-ए-कलां’ के बाद 20 दिवसीय ‘चिल्ला-ए-खुर्द’ और 10 दिन का ‘चिल्ला-ए-बच्चा’ भी होगा जब घाटी में ठंड में धीरे-धीरे कमी आएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2025 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).