एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली-मुंबई बस में सवार नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार, पांच करोड़ रुपये का मादक पदार्थ बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने दिल्ली से एक बस से मुंबई आ रही एक नाइजीरियाई महिला के पास से करीब पांच करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद किए हैं।

देश की खबरें | दिल्ली-मुंबई बस में सवार नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार, पांच करोड़ रुपये का मादक पदार्थ बरामद

मुंबई, 20 जून राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने दिल्ली से एक बस से मुंबई आ रही एक नाइजीरियाई महिला के पास से करीब पांच करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद किए हैं।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि बाद में उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया जिसे ये मादक पदार्थ दिए जाने थे।

उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित पदार्थ को खाद्य (ओट्स) पैकेट और जूस के पैकेट में छिपाकर रखा गया था।

सटीक सूचना मिलने पर डीआरआई अधिकारियों ने बृहस्पतिवार तड़के महिला को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले उन्होंने दिल्ली से आ रही बस का 50 किलोमीटर तक पीछा किया।

डीआरआई अधिकारियों ने 2.56 किलोग्राम मेथामफेटामाइन और 584 ग्राम नशीली गोलियां बरामद की, जिनकी कुल अनुमानित कीमत पांच करोड़ रुपये है।

अधिकारी ने बताया कि नाइजीरियाई नागरिक को स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2025 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).