देश की खबरें | मोहपाश के जरिए ओडिशा के शख्स से 30 लाख रुपये ठगने वाला नाइजीरिया का नागरिक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बालासोर साइबर पुलिस थाने की प्रभारी निरीक्षक मीना बिंधानी ने कहा “आरोपी राष्ट्रीय राजधानी के किशनगढ़ इलाके का रहने वाला था और विदेशी महिलाओं के नाम पर बनाए गए जाली सोशल मीडिया खातों के जरिए लोगों से ठगी करता था।”

बालासोर साइबर पुलिस थाने की प्रभारी निरीक्षक मीना बिंधानी ने कहा “आरोपी राष्ट्रीय राजधानी के किशनगढ़ इलाके का रहने वाला था और विदेशी महिलाओं के नाम पर बनाए गए जाली सोशल मीडिया खातों के जरिए लोगों से ठगी करता था।”

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और कई सिम कार्ड जब्त किए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि इस साल जनवरी में एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि मोहपाश में फंसाकर उसके साथ ठगी की गई। शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस थाने के कर्मियों ने जांच शुरू की थी।

शिकायतकर्ता के मुताबिक वह सोशल मीडिया के जरिये कथित तौर पर ब्रिटेन में रहने वाली एक महिला के संपर्क में आया था और फिर उनमें संदेशों का आदान-प्रदान होने लगा।

पुलिस अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया, “महिला ने सोने के बिस्कुट, एक कीमती घड़ी और एक मोबाइल सहित कईं उपहार भेजे थे। उपहार जब दिल्ली हवाईअड्डे पर पहुंचे तो सीमा शुल्क अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बताने वाले एक व्यक्ति ने उपहार प्राप्त करने के लिए शुल्क देने को कहा। तदनुसार, किश्तों में 30 लाख रुपये का भुगतान किया गया, लेकिन उपहार नहीं मिले।”

साइबर पुलिस थाने आईआईसी की तरफ से बताया गया कि, जांच से पता चला है कि नाइजीरिया के व्यक्ति ने ब्रिटेन की एक महिला के जाली सोशल मीडिया खाते के जरिए 30 लाख रुपये की ठगी की।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उस बैंक खाते से लेनदेन पर रोक लगा दी जिसमें व्यक्ति ने पैसे जमा किए थे और आरोपी को तीन दिन के हिरासत पर बालासोर लाया गया था।

अधिकारी ने बताया कि उसे एसडीजेएम, बालासोर की अदालत में पेश किया जाएगा। हालांकि, मामले में आगे की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर