विदेश की खबरें | नाइजीरिया : काफिले को निशाना बनाकर किए गए कार बम विस्फोट में चार लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस आयुक्त मोहम्मद बर्दे ने कहा कि इमो राज्य में पूर्व गवर्नर इकेदी ओहाकिम को ले जा रहे एक काफिले पर हुए हमले में तीन पुलिस अधिकारी और अर्द्धसैनिक बल के एक अधिकारी की मौत हो गई।
पुलिस आयुक्त मोहम्मद बर्दे ने कहा कि इमो राज्य में पूर्व गवर्नर इकेदी ओहाकिम को ले जा रहे एक काफिले पर हुए हमले में तीन पुलिस अधिकारी और अर्द्धसैनिक बल के एक अधिकारी की मौत हो गई।
बर्दे ने कहा, ‘‘व्यक्ति (ओहाकिम) पर घात लगाकर हमला किया गया था और वह हमला करने तथा वहां से भागने में सफल रहा।’’
उन्होंने कहा कि एक अलग कार में मौजूद चार सुरक्षाकर्मी मारे गए। बर्दे ने कहा कि यह हमला नाइजीरिया के कुछ संघर्षग्रस्त दक्षिणपूर्वी राज्यों में शांति बहाल करने के सरकारी प्रयासों के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण झटका था।
दक्षिण पूर्व नाइजीरिया ने हाल के वर्षों में हिंसक हमलों में वृद्धि का अनुभव किया है। वहीं, अलगाववादियों पर एक स्वतंत्र देश बनाने के लिए पश्चिम अफ्रीकी राष्ट्र से अलग होने की कोशिश करने का आरोप लगता रहा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि उनके हमले अक्सर दक्षिण पूर्व में प्रमुख लोगों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हैं।
अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)