जरुरी जानकारी | दिसंबर तक 20,500 अंक का स्तर छू सकता है निफ्टी : बोफा रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंक ऑफ अमेरिका ने भारतीय शेयर बाजार के लिये अपने अनुमान को बढ़ाया है और दिसंबर तक एनएसई निफ्टी के 20,500 अंक तक पहुंचने की संभावना जतायी है। इसका कारण घरेलू स्तर पर मजबूत पूंजी प्रवाह और अमेरिकी में मंदी की आशंका का दूर होना है।

मुंबई, आठ अगस्त बैंक ऑफ अमेरिका ने भारतीय शेयर बाजार के लिये अपने अनुमान को बढ़ाया है और दिसंबर तक एनएसई निफ्टी के 20,500 अंक तक पहुंचने की संभावना जतायी है। इसका कारण घरेलू स्तर पर मजबूत पूंजी प्रवाह और अमेरिकी में मंदी की आशंका का दूर होना है।

यह रिपोर्ट मॉर्गन स्टेनले की रिपोर्ट के एक सप्ताह बाद आई है। उसमें भारतीय शेयर बाजार को एशिया के उभरते बाजारों में (जापान को छोड़कर) पहले पायदान पर आने की बात कही गयी है।

बैंक ऑफ अमेरिका (बोफा) के विश्लेषकों का मानना ​​है कि घरेलू बाजार को वित्तीय, औद्योगिक, वाहन, औषधि क्षेत्रों की मझोली और बड़ी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से मजबूती मिल रही है। ये क्षेत्र आकर्षक बने हुए हैं, वहीं सूचना प्रौद्योगिकी, जन केंद्रित और सामग्री जैसे क्षेत्र कम आकर्षक बने हुए हैं।

बोफा ने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि दिसंबर तक निफ्टी 20,500 अंक पर पहुंच सकता है। इसका कारण अमेरिका में मंदी की आशंका का दूर होना है। इससे पूंजी प्रवाह और मजबूत घरेलू प्रवाह सुनिश्चित होगा।’’

रिपोर्ट में कहा गया है कि दूसरा कारण घरेलू पूंजी प्रवाह है, जो मजबूत बना रह सकता है। तीसरा कारण, निफ्टी में एक तिहाई का बाजार मूल्यांकन अब भी दीर्घकालिक औसत मूल्यांकन से कम है। यह खरीद का अवसर प्रदान करता है।

दूसरी तरफ, कुछ जोखिम भी है। इसमें कच्चे तेल में हाल में वृद्धि और अनियमित वर्षा तथा चीन में प्रोत्साहन की संभावना से जिंसों के दाम में तेजी से मुद्रास्फीति में वृद्धि की आशंका शामिल है।

रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि इन कारकों का प्रभाव अस्थायी होगा या बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर