जरुरी जानकारी | निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर, सेंसेक्स 308.52 चढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू बाजारों में शुक्रवार को लगातार चौथे दिन तेजी जारी रही। अनुकूल आर्थिक आंकड़ों और विदेशी कोषों की आवाक जारी रहने के बीच निफ्टी शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।
मुंबई, एक दिसंबर घरेलू बाजारों में शुक्रवार को लगातार चौथे दिन तेजी जारी रही। अनुकूल आर्थिक आंकड़ों और विदेशी कोषों की आवाक जारी रहने के बीच निफ्टी शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।
बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 308.52 अंक बढ़कर 67,296.96 पर और निफ्टी 96.1 अंक चढ़कर 20,229.25 पर रहा। निफ्टी बाद में 20,245.20 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा गया।
सेंसेक्स की कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, मारुति, सन फार्मा, आईटीसी, इंडसइंड बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर लाभ में रहे।
वहीं विप्रो, एचसीएल टेक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टाइटन और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर नुकसान में रहे।
अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे।
अमेरिकी बाजार अधिकतर सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.83 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 8,147.85 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2023 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

