जरुरी जानकारी | निफ्टी 50 के अगले 12 माह में 27,867 अंक पर पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 50 अगले 12 महीने में 27,867 अंक के स्तर को छू सकता है। सूचकांक जुझारू क्षेत्रों के संयोजन तथा भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच सतर्क आशावाद से प्रेरित है। ब्रोकरेज कंपनी पीएल कैपिटल ने बुधवार को यह अनुमान लगाया।

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 50 अगले 12 महीने में 27,867 अंक के स्तर को छू सकता है। सूचकांक जुझारू क्षेत्रों के संयोजन तथा भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच सतर्क आशावाद से प्रेरित है। ब्रोकरेज कंपनी पीएल कैपिटल ने बुधवार को यह अनुमान लगाया।

निफ्टी 50 फिलहाल 25,000 अंक के आसपास है।

पीएल कैपिटल ने अपनी नवीनतम भारत रणनीति रिपोर्ट ‘भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच उत्सव से जुड़ा आशावाद’ में पूंजीगत वस्तुओं, बुनियादी ढांचे, बंदरगाहों, अस्पतालों, पर्यटन, नवीन ऊर्जा, ई-कॉमर्स और दूरसंचार को ऐसे क्षेत्रों के रूप में रेखांकित किया है, जिनपर नजर रखनी चाहिए बशर्ते कि वे उचित मूल्यांकन पर उपलब्ध हों।

पीएल कैपिटल को उम्मीद है कि अस्पताल, औषधि, पूंजीगत सामान तथा रसायन क्षेत्र की कंपनियों की परिचालन लाभ वृद्धि मजबूत रहेगी। वहीं मोटर वाहन, बैंक और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं में सितंबर 2024 को समाप्त तीन महीने में दोहरे अंकों की वृद्धि की संभावना है।

रिपोर्ट के अनुसार, ब्रोकरेज कंपनी का अनुमान है कि निफ्टी 50 अगले 12 महीने में 27,867 अंक के स्तर तक पहुंच सकता है। इससे पहले इसने 26,820 अंक का लक्ष्य रखा था।

पीएल कैपिटल ने तेजड़िया स्थिति में दीर्घावधि औसत मूल्य-आय (पीई) पर पांच प्रतिशत उछाल के साथ इसके लिए 29,260 अंक का लक्ष्य निर्धारित किया है। पहले इसके 28,564 अंक पर पहुंचने का अनुमान था।

मंदड़िया स्थति में निफ्टी अपने ऐतिहासिक औसत से 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,080 अंक पर कारोबार कर सकता है। पहले इसके लिए अनुमान 24,407 अंक का था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\