देश की खबरें | आपदा के खतरे को कम करने में सहयोग के लिए एनआईडीएम, टेरी ने समझौते पर हस्ताक्षर किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) और ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान (टेरी) ने नवोन्मेष एवं ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं ताकि देश में सुरक्षा और समय के हिसाब से ढलने की संस्कृति को प्रोत्साहित किया जा सके।

नयी दिल्ली, 25 नवंबर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) और ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान (टेरी) ने नवोन्मेष एवं ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं ताकि देश में सुरक्षा और समय के हिसाब से ढलने की संस्कृति को प्रोत्साहित किया जा सके।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, आपदा प्रबंधन, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण में जागरूकता को बढ़ावा देने में विश्वविद्यालयों को शामिल करने के प्रधानमंत्री के 10 सूत्री एजेंडे के हिस्से के रूप में शुक्रवार को समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

एनआईडीएम के अंतर्गत लगभग 260 विश्वविद्यालय और संस्थान आते हैं, जिनमें टेरी भी शामिल है।

बयान में कहा गया कि लक्ष्य देश में सुरक्षा और समय के हिसाब से ढलने की संस्कृति को विकसित करने के लिए आपदा के खतरे को कम करने में ज्ञान, नवाचार और शिक्षा को बढ़ावा देना है।

इसमें कहा गया, ''यह ऐतिहासिक समझौता आपदा प्रबंधन रणनीतियों को बेहतर बनाने और स्थायी तौर-तरीकों को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। एनआईडीएम और टेरी के बीच सहयोग का उद्देश्य आपदाओं और जलवायु संबंधी जोखिमों से उत्पन्न होने वाली महत्वपूर्ण चुनौतियों का समाधान करने के लिए दोनों संस्थानों की विशेषज्ञता और संसाधनों का उपयोग करना है।''

एनआईडीएम के कार्यकारी निदेशक राजेंद्र रतनू ने बताया कि यह साझेदारी आपदा के खतरे को कम करने के राष्ट्रीय एजेंडे में योगदान देने की संयुक्त प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जो समय के साथ बदलते और सुरक्षित भारत के निर्माण में सहयोग के महत्व को मजबूत करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू