देश की खबरें | साले की शादी में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे निक जोनास
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी गायक-अभिनेता निक जोनास अपने साले सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के समारोहों में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार को मुंबई पहुंचे।
नयी दिल्ली, छह फरवरी अमेरिकी गायक-अभिनेता निक जोनास अपने साले सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के समारोहों में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार को मुंबई पहुंचे।
सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो के अनुसार निक दोपहर के समय हवाई अड्डे पर उतरे।
निक, भारतीय अभिनेत्री-निर्माता प्रियंका चोपड़ा के पति हैं।
प्रियंका के छोटे भाई सिद्धार्थ का शुक्रवार को अभिनेत्री नीलम उपाध्याय से विवाह होगा।
हवाई अड़्डे पर उतरने के बाद निक ने द्वार से बाहर निकलते समय बाहर खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
निक के साथ उनका अंगरक्षक भी था।
निक (32) ने अपनी कार में बैठने से ठीक पहले कुछ तस्वीरें भी खिंचवाईं। प्रियंका (42) पिछले महीने अपनी तीन वर्षीय बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ भारत आई थीं और रविवार को मुंबई जाने से पहले सीधे हैदराबाद चली गईं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)