देश की खबरें | एनआईए ने छत्रधर महतो की कोविड-19 जांच रिपोर्ट मांगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने झारग्राम जिले के स्वास्थ्य विभाग से छत्रधर महतो की कोविड-19 जांच रिपोर्ट मांगी है।
कोलकाता, 17 अक्टूबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने झारग्राम जिले के स्वास्थ्य विभाग से छत्रधर महतो की कोविड-19 जांच रिपोर्ट मांगी है।
एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
महतो, माओवादी संगठन ‘पीपुल्स कमेटी एगेंस्ट पुलिस एट्रोसिटी’ (पीसीएपीए) का पूर्व सदस्य है।
अधिकारी ने कहा कि एनआईए के अधिकारी इस सप्ताह दो बार झारग्राम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय गए और उन्होंने महतो की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट मांगी।
महतो, जुलाई में सत्ताधारी दल तृणमूल की प्रदेश समिति में शामिल हो गया था।
लालगढ़ में एक स्थानीय माकपा नेता की 2009 में हुई हत्या के संबंध में एनआईए महतो को हिरासत में लेकर पूछताछ करना चाहती है।
एक समय में राज्य के जंगलमहल क्षेत्र में लालगढ़, माओवादियों का प्रमुख ठिकाना हुआ करता था।
महतो के वकील ने 28 सितंबर को एनआईए की विशेष अदालत को बताया था कि वह कोविड-19 से पीड़ित है इसलिए अदालत नहीं आ सकता।
इसके बाद कई बार बीमारी का हवाला देकर महतो अदालत में पेश होने से बचता रहा है।
झारग्राम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अधिकारी ने पीटीआई- से कहा, “कुछ एनआईए अधिकारी आए थे और उन्होंने महतो की जांच रिपोर्ट मांगी थी।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)