देश की खबरें | एनआईए ने वाजे की मौजूदगी में नदी से डीवीआर, नम्बर प्लेट बरामद की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे को रविवार को यहां मीठी नदी ले गई और गोताखोरों की मदद से एक डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर), सीपीयू, एक लैपटॉप और दो नम्बर प्लेट बरामद की। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 28 मार्च राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे को रविवार को यहां मीठी नदी ले गई और गोताखोरों की मदद से एक डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर), सीपीयू, एक लैपटॉप और दो नम्बर प्लेट बरामद की। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पिछले महीने उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास के बाहर एक वाहन मिला था, जिसमें विस्फोटक सामग्री रखी थी। इसके बाद इस वाहन के कथित मालिक व्यवसायी मनसुख हिरन की हत्या हो गई थी। एनआईए इस मामले की जांच कर रही है।

अधिकारी ने बताया कि गोताखोरों की मदद से तलाशी के दौरान एनआईए ने नदी से राउटर, कंप्यूटर कार्ट्रिज और अन्य सामग्री बरामद की।

डीवीआर को कथित रूप से ठाणे में हाउसिंग सोसाइटी से हटा दिया गया था, जहां वाजे रहते हैं।

अधिकारी ने बताया कि एनआईए की टीम अपराह्र लगभग तीन बजे वाजे को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में मौके पर ले गई। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान जारी है।

उन्होंने बताया, ‘‘एनआईए पेशेवर के साथ-साथ स्थानीय गोताखोरों की मदद ले रही है, जो मीठी नदी को अच्छी तरह से जानते हैं। और साक्ष्य बरामद किए जा सकते हैं।’’

यह संदेह है कि सहायक पुलिस निरीक्षक रियाजुद्दीन काजी ने एनआईए को पूछताछ के दौरान बताया था कि इन सबूतों को मीठी नदी में फेंक दिया गया था।

वाजे के करीबी काजी से हाल में एनआईए ने कई बार पूछताछ की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी