देश की खबरें | आतंकियों, अपराधियों, मादक पदार्थ तस्करों के बीच मिलीभगत की जांच के लिए गुरुग्राम में एनआईए के छापे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवादियों, कुख्यात अपराधियों और मादक पदार्थ तस्करों के बीच बढ़ती सांठगांठ के सिलसिले में मंगलवार को तीन कथित बदमाशों और एक पूर्व सरपंच के घरों पर छापे मारे। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, 18 अक्टूबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवादियों, कुख्यात अपराधियों और मादक पदार्थ तस्करों के बीच बढ़ती सांठगांठ के सिलसिले में मंगलवार को तीन कथित बदमाशों और एक पूर्व सरपंच के घरों पर छापे मारे। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

एनआईए के अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस और अपराध शाखा के दल शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि नाहरपुर रूपा क्षेत्र की राजीव कॉलोनी में अमित डागर, उसके करीबी सहयोगी संदीप उर्फ बंदर के भाई अनिल और करतार सिंह के घरों पर छापे मारे गये।

एनआईए अधिकारी सुबह करीब 6 बजे मौके पर पहुंचे और छापे मारे। उन्होंने छापों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। हालांकि सूत्रों ने कहा कि अधिकारियों ने तीन घरों में ‘विशेष तलाशी’ ली और डागर की पत्नी से एक घंटे तक पूछताछ की।

सूत्रों ने यह भी बताया कि करतार सिंह को पूछताछ के लिए ले जाया गया।

चार घंटे तक छापेमारी के बाद अधिकारियों ने फर्रुखनगर थाना क्षेत्र के मुशाइदपुर गांव में एक पूर्व सरपंच के घर पर छापा मारा। पूर्व सरपंच धर्मेंद्र के रिश्तेदारों ने कहा कि वे इस कार्रवाई से हैरान हैं क्योंकि उनका किसी कुख्यात अपराधी से कोई लेनादेना नहीं है। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।

एनआईए ने इस मामले के सिलसिले में पंजाब और उत्तर प्रदेश में भी छापे मारे। अधिकारियों के अनुसार 50 जगहों पर छापेमारी की गयी जिनमें कुछ कुख्यात अपराधियों के घर शामिल हैं।

एनआईए ने 26 अगस्त को इस संबंध में मामला दर्ज किया था। एजेंसी ने 12 सितंबर को दिल्ली पुलिस से मामले अपने हाथ में लेने के बाद पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में छापे मारे। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल अपराधियों के ठिकानों पर भी छापे मारे गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें