देश की खबरें | एनआईए की कश्मीर में तीन स्थानों पर छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने हाल ही में बने आतंकवादी संगठनों के खिलाफ अपने अभियान के तहत बुधवार को कश्मीर में तीन स्थानों पर छापेमारी की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 31 मई राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने हाल ही में बने आतंकवादी संगठनों के खिलाफ अपने अभियान के तहत बुधवार को कश्मीर में तीन स्थानों पर छापेमारी की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

संघीय एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि श्रीनगर और बड़गाम जिलों में दिनभर की गई छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक साहित्य और कई डिजिटल उपकरण जब्त किये गये।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रतिबंधित और पाकिस्तान समर्थक आतंकवादी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), जैश-ए-मोहम्मद, अल-बद्र और अलकायदा तथा हाल में बने आतंकवादी संगठनों से जुड़े सक्रिय सदस्यों, ‘हाइब्रिड’ आतंकवादियों, कैडर और उनसे सहानुभूति रखने वाले लोगों के आवासीय परिसर पर छापेमारी की गई।

प्रवक्ता ने बताया कि ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ), यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट जम्मू एंड कश्मीर (यूएलएफजी एंड के), मुजाहिदीन गजवत-उल-हिंद (एमजीएच), जम्मू एंड कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स (जेकेएलएफ), कश्मीर टाइगर्स और पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) समेत हाल में बने आतंकवादी समूहों के खिलाफ जारी अभियान के तहत ये छापेमारी की गई।

पिछले साल 21 जून को एनआईए द्वारा दर्ज किये गये आतंकी साजिश के एक मामले में हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में कुल 51 स्थानों पर छापेमारी की गई है।

एनआईए के अनुसार, जम्मू-कश्मीर की शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने और स्थानीय युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर आतंक और हिंसा के कृत्यों को अंजाम देने की योजना एक बड़ी साजिश का हिस्सा है।

प्रवक्ता ने कहा कि हाल में बने आतंकवादी संगठनों के सदस्य चिपकाए जाने वाले बम, आईईडी, नशीले पदार्थ और हथियार तथा गोला-बारूद को रखने और उनकी आपूर्ति में शामिल पाये गये हैं।

उन्होंने कहा कि जांच में पता चला है कि पाकिस्तान से काम कर रहे कुछ तत्व घाटी में अपने गुर्गों और कैडर को हथियार और गोला-बारूद, विस्फोटक तथा नशीले पदार्थ पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\