देश की खबरें | एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में 18 स्थानों पर छापे मारे, जेईएम के मुखौटा समूह का अध्यक्ष गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के आठ जिलों में छापे मारे और प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) के मुखौटा समूह अल-हुदा एजुकेशनल ट्रस्ट (एएचईडी) के प्रमुख मोहम्मद आमिर शमशी को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जम्मू : श्रीनगर, 11 अक्टूबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के आठ जिलों में छापे मारे और प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) के मुखौटा समूह अल-हुदा एजुकेशनल ट्रस्ट (एएचईडी) के प्रमुख मोहम्मद आमिर शमशी को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया एएचईटी, राजौरी की कथित आपराधिक गतिविधियों से जुड़े एक मामले के सिलसिले में राजौरी, पुंछ, जम्मू, श्रीनगर, बांदीपोरा, शोपियां, पुलवामा और बडगाम में 18 स्थानों पर छापे मारे गए।

उन्होंने बताया कि गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून के तहत "गैरकानूनी संगठन" घोषित किए जाने के बाद भी जेईएम अपने मुखौटा समूहों के जरिए अपनी गतिविधियों को जारी रखे हुए है।

प्रवक्ता ने कहा, "राजौरी का एएचईटी ऐसा ही एक संगठन है जो कथित तौर पर धर्मार्थ उद्देश्यों के लिए दान और हवाला सहित विभिन्न माध्यमों से धन जुटाता पाया गया है, लेकिन प्राप्त राशि का उपयोग वह जम्मू-कश्मीर के युवाओं को गैरकानूनी गतिविधियों के लिए उकसाने के लिए कर रहा है...।’’

उन्होंने कहा कि एनआईए ने तीन अक्टूबर को स्वत: संज्ञान लेते हुए एक मामला दर्ज किया था और राजौरी निवासी शमशी इस संबंध में गिरफ्तार किए गए पहले व्यक्ति हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि जांच से पता चला कि गिरफ्तार आरोपी (शमशी) एएचईटी का अध्यक्ष है और ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक के निर्देश पर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि जांच से यह भी पता चला है कि एएचईटी का पदेन मुख्य संरक्षक जेईआई, जम्मू और कश्मीर का अमीर-ए-जमात है।

एनआईए के अनुसार छापे के दौरान कई मोबाइल फोन के अलावा महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ladki Behan Yojna e-KYC Deadline: लाड़की बहन योजन के लिए ई-केवाईसी सुधार की प्रकिया जल्द करें पूरी, 31 मार्च हैं लास्ट डेट

RBI New Rules for Digital Payments: आरबीआई के नए नियम, 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन होगा अनिवार्य, चेक डिटेल्स

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स