देश की खबरें | एनआईए ने मैक्लोडगंज में संचार केंद्र पर छापा मारा, एक व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शुक्रवार को तड़के यहां एक संचार केंद्र और कथित तौर पर संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय लेनदेन और मानव तस्करी से जुड़े एक व्यक्ति के आवास पर छापेमारी की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), चार जुलाई राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शुक्रवार को तड़के यहां एक संचार केंद्र और कथित तौर पर संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय लेनदेन और मानव तस्करी से जुड़े एक व्यक्ति के आवास पर छापेमारी की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सन्नी (22) के नौरोजी रोड स्थित आवास पर एनआईए के 10-12 अधिकारियों की टीम ने छापा मारा।
सन्नी मैक्लोडगंज में दलाई लामा मंदिर रोड पर स्थित सन्नी कम्युनिकेशंस नामक एक संचार केंद्र चलाता है।
स्थानीय पुलिस ने एनआईए की कार्रवाई की पुष्टि की है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मैक्लोडगंज में एक संचार केंद्र पर छापेमारी की गई। यह कार्रवाई संदिग्ध विदेशी मुद्रा लेनदेन और संभवतः कबूतरबाजी से जुड़ी है और आरोपियों के वित्तीय और संपत्ति रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
जांच के बारे में अधिकारियों ने कुछ भी नहीं बताया है। हालांकि, एनआईए की टीम ने कथित तौर पर दोनों जगहों से बैंक खातों, भूमि रिकॉर्ड, लेन-देन के दस्तावेजों और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच की है।
रूसी नागरिक से विवाहित सन्नी विदेशी मुद्रा लेनदेन, मानव तस्करी, कुख्यात ‘डंकी रूट’ के उपयोग और धन शोधन में संभावित संलिप्तता के लिए जांच के दायरे में हैं।
उन्होंने बताया कि उसकी अचानक बढ़ी आर्थिक स्थिति और हाल ही में मैक्लोडगंज में तीन मंजिला मकान खरीदने से भी संदेह पैदा हुआ।
कई घंटों की पूछताछ और साक्ष्य जुटाने के बाद एनआईए ने दोपहर में सन्नी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। परिसर से कई दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड भी जब्त किए गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

