देश की खबरें | एनआईए ने मणिपुर में चार नागरिकों की हत्या के मामले में पहली गिरफ्तारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने इस साल की शुरुआत में मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में चार नागरिकों की हत्या में कथित संलिप्तता के लिए असम की जेल में बंद एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ जून राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने इस साल की शुरुआत में मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में चार नागरिकों की हत्या में कथित संलिप्तता के लिए असम की जेल में बंद एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने रविवार को यह जानकारी दी।

जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि मणिपुर निवासी लुनमिनसेई किपगेन उर्फ ​​लांगिनमांग उर्फ ​​मंग उर्फ ​​लेवी को शनिवार को एनआईए ने गुवाहाटी के लोखरा स्थित केंद्रीय जेल से गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया।

बयान में कहा गया है कि 18 जनवरी को हुई उस घटना के संबंध में यह पहली गिरफ्तारी है, जिसमें हथियारबंद हमलावरों ने बिष्णुपुर के निंगथौखोंग खा खुनौ में जल शोधन संयंत्र के निकट चार नागरिकों की हत्या कर दी थी।

इसमें कहा गया है, ‘‘एनआईए ने मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में चार नागरिकों की हत्या के सिलसिले में शनिवार को उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो वर्तमान में एक अन्य मामले में गुवाहाटी जेल में बंद है।’’

जांच एजेंसी ने कहा कि हमलावरों ने अत्याधुनिक हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की थी जिसके कारण नागरिकों की मौत हो गई थी।

एनआईए ने नौ फरवरी को मामला दर्ज किया था और जांच के दौरान पाया था कि लुनमिनसेई किपगेन इस हमले में सक्रिय रूप से शामिल था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\