देश की खबरें | एनआईए ने हरियाणा हथियार बरामदगी मामले में तीन के विरूद्ध दाखिल किया पूरक आरोपपत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने हरियाणा में पिछले साल हथियारों एवं गोलाबारूद की हुई जब्ती से जुड़े एक मामले में प्रतिबंधित बब्बर खालसा इंटरनेशनल के तीन आतंकवादियों के खिलाफ बुधवार को पूरक आरोपपत्र दाखिल किया।

नयी दिल्ली, एक मार्च राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने हरियाणा में पिछले साल हथियारों एवं गोलाबारूद की हुई जब्ती से जुड़े एक मामले में प्रतिबंधित बब्बर खालसा इंटरनेशनल के तीन आतंकवादियों के खिलाफ बुधवार को पूरक आरोपपत्र दाखिल किया।

एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि पंचकूला की एक विशेष अदालत में आकाश उर्फ ‘आकाशदीप’, सुखबीर सिंह उर्फ ‘जशान’ और जरमलप्रीत के खिलाफ भादंसं, अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम, हथियार कानून एवं विस्फोटक पदार्थ कानून की संबंधित धाराओं के तहत यह पूरक आरोपपत्र दाखिल किया गया है।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने पिछले साल 24 मई को हरियाणा पुलिस से यह मामला अपने हाथों में लिया था और उसने पिछले साल 31 अक्टूबर को ‘घोषित आतंकवादी’ हरविंदर सिंह संधू उर्फ ‘रिंडा’ समेत छह आरोपियों के विरूद्ध अपना पहला आरोपपत्र दाखिल किया था।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभ में हरियाणा में मधुबन थाने में मामला दर्ज किया गया था।

एनआईए का कहना है कि आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से हाथ मिलाने वाला संधू देश में देश में आतंकवादी हमले करने के लिए हथियारों एवं विस्फोटकों की तस्करी का सूत्रधार है।

गुरप्रीत सिंह उर्फ ‘गोपी’, अमनदीप सिंह उर्फ ‘दीपा’, परमिंदर सिंह उर्फ ‘पिंदर’ और भूपिंदर सिंह के पास तीन देशी बम (आईईडी), एक पिस्तौल, दो मैगजीन और 31 गोलियां एवं 1.30 लाख रुपये नकद जब्त किये गये थे। ये तीनों संधू के निर्देश पर यह खेप तेलंगाना के आदिलाबाद पहुंचाने जा रहे थे। उन्हें बसतारा टोलल प्लाजा पर पुलिस ने पकड़ा था।

अभिकरण के अनुसार तीनों एक कार से सफर रहे थे और कार में देशी बम एवं अन्य हथियारों आदि रखने के लिए विशेष जगह बनायी गयी थी।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ इस मामले की जांच से सामने आया है कि आकाश, सुखबीर और जरमलप्रीत आतंकवादी रिंडा के संपर्क में थे और वे बसतारा टॉल प्लाजा पर गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों के करीबी थे। उन्होंने भी ड्रोनों के माध्यम से रिंडा द्वारा सीमापार से भेजे गये हथियारों एवं गोला-बारूद की खेप प्राप्त की थी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट