देश की खबरें | एनआईए ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के छह सदस्यों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने हरियाणा में एक वाहन से मई में हथियार एवं विस्फोटक सामग्री बरामदगी के मामले में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के छह संदिग्ध आतंकवादियों के खिलाफ एक आरोपपत्र दाखिल किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार नवंबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने हरियाणा में एक वाहन से मई में हथियार एवं विस्फोटक सामग्री बरामदगी के मामले में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के छह संदिग्ध आतंकवादियों के खिलाफ एक आरोपपत्र दाखिल किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपपत्र में शामिल किये गये आरोपियों में निषिद्ध आतंकी संगठन के पाकिस्तान में रहने वाले हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा भी शामिल है, जिसने भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए ड्रोन के जरिये भारतीय क्षेत्र में हथियार भेजे थे।

अधिकारी ने कहा कि मामला शुरूआत में पांच मई को हरियाणा के मधुबन पुलिस थाने में गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था। बाद में,एनआईए ने 24 मई को मामले को फिर से दर्ज किया।

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपपत्र भारतीय दंड संहिता की धारा 120(बी),121ए,122, यूएपीएए की धारा 13,17,18,बी,20,23,38, शस्त्र अधिनियम की धारा 25 (1एए) और विस्फोट पदार्थ अधिनियम की धारा चार और पांच के तहत आरोपपत्र दाखिल किया गया है।

एनआईए ने कहा कि बरामद किये गये हथियारों की खेप एक कार में विशेष रूप से बनाई गई जगह में छिपा कर तेलंगाना के आदिलाबाद में पहुंचाई जानी थी।

प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी के दौरान गुरप्रीत सिंह उर्फ ‘गोपी’, अमनदीप सिंह उर्फ दीपा, परमिंदर सिंह उर्फ पिंडर और भूपिंदर सिंह के पास से दो मैगजीन के साथ एक पिस्तौल, 31 कारतूस, तीन आईईडी और 1.30 लाख रुपये नकद बरामद किये गये थे।

अधिकारी ने बताया कि गुरप्रीत, अमनदीप, परमिंदर सिंह, भूपिंदर और राजबीर पंजाब के निवासी हैं, जबकि रिंडा महाराष्ट्र का निवासी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\